एक्सप्लोरर
'हालातों का तभी पता चलेगा जब सारे प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे'
जम्मू- कश्मीर के हालातों को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव ने कहा कि सरकार भले कितने ही दावे करे कि वहां हालात सामान्य हैं लेकिन सच यह है कि ये तभी पता चलेगा जब वहां से प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे और नजरबंद नेताओं को छोड़ दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर में करीब एक हजार से ज्यादा स्कूल हैं जबकि सिर्फ सौ-डेढ़ सौ स्कूलों को खोला गया है।
और देखें



























