एक्सप्लोरर
26 जनवरी और किसानों की Tractor Parade पर CM Yogi रखें हैं नजर | ABP Ganga
26 जनवरी को लेकर यूपी में हाई अलर्ट है. सीएम योगी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. किसान आंदोलन को लेकर सभी अधिकारी को अलर्ट रहने को कहा गया है. डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मॉल, स्टेशन सहित सभी महत्वपूर्ण जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिए हैं. वहीं, किसान आंदोलन को लेकर सभी अधिकारी को अलर्ट रहने को कहा गया है. सभी जिलों में किसानों से सीधे संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. आइजी मेरठ प्रवीण कुमार त्रिपाठी, आइजी लखनऊ लक्ष्मी सिंंह व आइजी बरेली राजेश पांडेय को किसान नेताओं से संवाद की खास जिम्मेदारी सौंपी गई है. मेरठ व बरेली रेंज के कुछ जिलों में अतिरिक्त पुलिस व पीएसी तैनात की गई है. गणतंत्र दिवस और किसान आंदोलन को देखते हुए खुफिया तंत्र भी सक्रिय है .
और देखें


























