एक्सप्लोरर
दिल दहला देने वाली वारदात
उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के गंडीक गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में मिट्टी के नीचे दबे रंजीत बिष्ट नामे के युवक का शव मिला है। डंपिंग जोन के मलबे में करीब 5 से 6 फुट की गहराई में मिला युवक शव क्षत विक्षत हालत में मिला है। शव को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पुलिस के अनुसार, शव को कई टुकड़े किए गए थे। शव की शिनाख्त गैरसैंण विकासखंड के कलविष्ट सेरा (सरिंगगांव) निवासी रंजीत बिष्ट पुत्र श्याम सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।
और देखें



























