एक्सप्लोरर
वाह जी वाह ! Mahakumbh अभी शुरू भी नहीं हुआ और टूट गया पुल | Haridwar
हरिद्वार में हो रहे महाकुंभ के कार्यों की गुणवत्ता को लेकर हाई कोर्ट पहले ही सवाल खड़े कर चुका है और हाईकोर्ट की टीम में कुंभ के कामों की गुणवत्ता को लेकर निरीक्षण भी गया. बावजूद इसके मेला प्रशासन और PWD की लापरवाही देखने को मिली है. जिसकी वजह से कुंभ के लिए तैयार हुआ अस्थाई पुल का पिलर धंस गया. गनीमत रही कि अभी कुंभ का आयोजन शुरू नहीं हुआ है और पुल पर आवाजाही नाम मात्र के बराबर है. आनन-फानन में पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि मेला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी का इस ओर पहले ही ध्यान क्यों नहीं गया. आपको बता दें कि ये पुल खड़खड़ी श्मशान घाट को चमगादड़ टापू से जोड़ता है, जिस पर कुंभ के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है. हालांकि, पुल को अब ठीक किया जा रहा है लेकिन पिलर अभी भी तिरछा ही है.
और देखें




























