एक्सप्लोरर
28 अक्टूबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
बाबा शिव के धाम केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय हो गई है। 29 अक्टूबर को सुबह साढ़े 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की तरफ से कपाट बंद होने की तारीख का ऐलान किया। उधर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख भी तय हो गई है। भगवान बदरीविशाल के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी ने बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय की। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट 28 अक्टूबर को बंद होंगे।
और देखें






























