एक्सप्लोरर
दिवाली देवताओं की: कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व क्यों है?
दिवाली देवताओं की, जी हां- आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है, तो भोर सवेर से ही भक्त नदी किनारे आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। वैसे कार्तिक मास को दामोदर के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर के सभी 12 महीनों में से कार्तिक मास को सबसे पवित्र और शुभ महीना माना जाता है। इस दौरान लोग पूरे महीने गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। कार्तिक मास के पवित्र स्नान की शुरुआत शरद पूर्णिमा से होती है और इसका समापन कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही होता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य प्राप्त होता है। शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत के लिए भी कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद ही अच्छा माना जाता है।
और देखें





























