एक्सप्लोरर
Coronavirus update: देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण जारी
आज कोरोना के 5 नए मामले आए हैं...देश में कोरोना की वजह से अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है...आज मध्यप्रदेश में 65 साल एक महिला की मौत हो गई...जबकि अबतक 40 लोग इलाज के बाद इस बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं...लेकिन कोरोना के संक्रमण की बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में इस वायरस से निपटने की तैयारियां और तेज कर दी गई हैं...लॉकडाउन को पूरी तरह कामयाब बनाने के लिए पुलिस सख्ती दिखा रही है...यूपी में बेवजह सड़कों पर निकले लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं तो कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी फैसला किया गया है...यूपी सरकार ने जरूरी सामान की डोर-टू-डोर सप्लाई करने का फैसला किया है...साथ ही थूक से ये संक्रमण न फैले इसको रोकने के लिए...यूपी सरकार ने पान, गुटखा और तंबाकू की बिक्री पर 21 दिनों के लिए रोक लगा दी है...
और देखें



























