एक्सप्लोरर
कोरोना पर ट्रिपल अटैक ! Corona Virus | Stay Home ABP Ganga
इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस के संकट काल से जूझ रहा है। देश में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, आज देशभर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ गई। देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 475 के पार जा पहुंचा है और इस वायरस की वजह से देश में मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 9 हो गई है। ऐसे में इस खतरनाक वायरस से कैसे निपटा जाए और कैसे किया जाए कोरोना से बचाव, ये अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है और इसी अहम मुद्दे पर आज बात करने और कोरोना को लेकर सतर्कता के उपाय बताने के अलावा कई अहम जानकारियां देने के लिए हमारे साथ जुड़ रहे हैं प्रयागराज से आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर एसके राय, आगरा से एलोपैथिक चिकित्सक डॉक्टर हिमांशु यादव और लखनऊ से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर रविंद्र सिंह।
और देखें



























