एक्सप्लोरर
Corona के नए स्ट्रोन पर CM Yogi के निर्देश | abp Ganga
यूपी में एक दिन के अंदर एक हजार से कम कोरोना के केस मिले हैं. कोरोना के नये स्ट्रोन पर सीएम योगी ने निर्देश जारी किए हैं. योगी ने कहा कि कोविड चिकित्सालय की व्यवस्था बेहतर रखें. आरोग्य मेले के आयोजन में सभी तैयारी करें. बता दें कि यूपी में अब 15 हजार से कम एक्टिव केस हैं. 24 घंटे में 945 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 1585 डिस्चार्ज हो चुके हैं. लखनऊ में 24 घंटे में 213 नए कोरोना पॉजिटिव, 203 डिस्चार्ज हुए. उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 5,82,920 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. एक्टिव केस की संख्या 14,710 पहुंची है. 24 घंटे में 16 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है. प्रदेश में अब तक कुल 8,322 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान जा चुकी है.
और देखें





























