एक्सप्लोरर
राम मंदिर पर जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली हैः सीएम योगी आदित्यनाथ | ABP Ganga
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलने वाली श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। मुरारी बापू के मुख से 9 दिनों तक गोरखपुर के श्रद्धालु श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रत्यक्ष रूप से अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण का संकेत देते हुए कहा कि जल्द ही लोगों को अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। हालांकि राम मंदिर का मामला अभी देश की सबसे बड़ी अदालत यानि सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट में हर रोज इस मामले पर सुनवाई चल रही है और जल्द ही कोर्ट कोई फाइनल फैसला इसपर सुना सकता है लेकिन इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर लोगों से बयान ना देने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि हमें देश की सबसे बड़ी अदालत पर भरोसा रखना चाहिए।
और देखें

























