एक्सप्लोरर
सीएम त्रिवेंद्र अस्पताल में भर्ती, इंफेक्शन और बुखार के चलते भर्ती
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को फिर से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुख्यमंत्री को इंफेक्शन और बुखार की दिक्कत के कारण भर्ती कराया गया है।शनिवार से सीएम को हल्का बुखार था,,कल दून अस्पताल में उनकी खून की जांच और सीटी स्कैन कराया गया, जांच में फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया है जिसके बाद उन्हें एहतियातन भर्ती किया गया,विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है,दरअसल 18 दिसंबर को सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। सीएम के अलावा उनकी पत्नी सुनीता रावत व बेटी कृति रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
और देखें




























