एक्सप्लोरर
आज से CBSE 10वीं,12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, जान लें ये नियम। CBSE Exam
सीबीएसई देहरादून रीजन में परीक्षा के लिए 108 केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकारों की कोविड गाइडलाइंस का पूर्णत: पालन किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा होनी है। इसके लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं।प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छात्रों को मास्क पहने बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
और देखें






























