एक्सप्लोरर
BJP का स्थापना दिवस तो Panchayat Chunav पर भी बड़ी खबर, देखिए ये खास रिपोर्ट
बीजेपी का आज 41वां स्थापना दिवस है, सीएम योगी लखनऊ में बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे। पीएम मोदी का लाइव संबोधन देखेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह भी रहेंगे मौजूद। क्षेत्रीय, जिला और महानगर कार्यालयों पर भी कार्यक्रम होगा। मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी का आज आखिरी दिन है। बता दें कि स्क्रूटनी के लिए 5 और 6 अप्रैल तय की गई थी। पहले चरण में 15 अप्रैल को 18 जिलों में मतदान होना है। सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर में पहले चरण में मतदान होगा। वहीं उत्तराखंड की अगर बात करें तो देहरादून में बीजेपी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में सीएम तीरथ सिंह रावत शामिल होंगे। सुबह करीब 10 बजे सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे।
इसके अलावा आज से उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम का दौरा है। 10 अप्रैल तक प्रदेश में रहेंगे दुष्यंत गौतम। पहले सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात करेंगे दुष्यंत गौतम । संगठन के नेताओं से भी मिलेंगे ।

और देखें