एक्सप्लोरर
पीएम के बर्थडे वीक पर अमित शाह-जेपी नड्डा ने AIIMS में बांटे फल, सफाई भी की
वैसे तो प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है.. लेकिन भाजपा की तैयारी आज से ही शुरू हो गई है.. आज यानि 14 सितंबर से 20 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी अपने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह मना रही है.. और इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल से की.. यहां पर सबसे पहले उन्होंने जनरल वार्ड में मरीजों को फल बांटे...उनका हालचाल लिया,..उसके बाद एम्स परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की... इस दौरान उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी मौजद रहे..सभी ने हाथ में झाड़ू लेकर सेवा सप्ताह की शुरुआत की...।
और देखें


























