एक्सप्लोरर
BJP विधायक का आरक्षण पर बड़ा बयान, कहा- देश के विकास को दुर्बल करने की व्यवस्था है ये
यूपी के बलिया में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज मीडिया से बातचीत में देश में आरक्षण को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में आरक्षण की परम्परा राजनितिक लाभ के लिए है और आरक्षण देश के विकास को दुर्बल करने की व्यवस्था है । उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर भले ही आरक्षण हो पर जिस तरह से सेना में आरक्षण की व्यवस्था नहीं है उसी तरह शिक्षा चिकित्सा और सुरक्षा में आरक्षण नहीं होना चाहिए । विधायक ने ये भी कहा कि दलित व अन्य पिछड़े वर्ग का शोषण इसी वर्ग के लोग कर रहे हैं।
और देखें



























