एक्सप्लोरर
आगरा : 1 सितंबर से खुलेंगे ऐतिहासिक स्मारकें-डीएम
आगरा जिला प्रशासन ने अनलॉक के तहत 1 सितंबर से स्मारकों को खोलने का फैसला किया है। हालांकि अभी ताजमहल और आगरा फोर्ट को नहीं खोला जाएगा। लेकिन इन्हें छोड़कर सिकंदरा , फतेहपुर सीकरी, एतमद्दौला, महताब बाग खेलने का आदेश डीएम ने जारी कर दिया है।यहां आने के लिए लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखना होगा। हालांकि आदेश के अनुसार यूपी में सरकार के जारी आदेशों के अनुसार लॉकडाउन में शनिवार और रविवार को ये स्मारक बंद रहेंगे।
और देखें




























