एक्सप्लोरर
उत्तरकाशी में कोरोना के 2 पॉजिटिव केस
उत्तरकाशी में कोरोना के 2 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। भटवाड़ी ब्लॉक के दिलसौड़ गांव का युवक 9 मई को गुरुग्राम से लौटा था। एक दिन घर रहने के बाद उसे 15 मई को पंचायत घर में क्वारंटीन कर दिया गया था। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया था और सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसके बाद युवक के गांव को कंटेंनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। वहीं मुंबई से लौटे उत्तरकाशी के ही एक और शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि ये शख्स अपने घर पहुंच चुका था। जिसके बाद इसके संपर्क में आए 6 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
और देखें




























