एक्सप्लोरर
UP Election: सपा ऑफिस के बाहर टिकट दावेदारों की भीड़,बीएड और टीईटी भर्ती संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सुबह से ही टिकट के दावेदारों के भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। नेताओं के साथ ही बीएड और टीईटी भर्ती संगठन के पदाधिकारी भी यहां आए हैं और अखिलेश यादव से मुलाकात करना चाहते हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनके संगठन में बीएड और टीईटी भर्ती के डेढ़ लाख पीड़ित हैं। जिनका विज्ञापन निकलने के बावजूद नौकरी नहीं मिल सकी है। आज अखिलेश यादव को संगठन अपना समर्थन देगा। साथ ही कुछ देर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव यहां पहुंचकर टिकटों के चयन और गठबंधन में सीटों के बंटवारे की बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे।
और देखें


























