एक्सप्लोरर
UP Chunav: आज कानपुर आ रहे हैं JP Nadda- CM Yogi, यहां देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का यूपी दौरे का दूसरा दिन है. आज जेपी नड्डा कानपुर दौरे पर रहेंगे. उनके साथ सीएम योगी भी लखनऊ से रवाना होंगे. 2022 चुनाव को लेकर दोनों दिग्गज कानपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों की बैठक करेंगे. 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं. इसी के तहत आज जेपी नड्डा कानपुर के निराला नगर मैदान में 17 जिलों के 20 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगें. जेपी नड्डा 'बूथ जीता, चुनाव जीते' के मंत्र पर पार्टी को चुनाव के लिए मजबूत करने में जुटे हुए हैं..
और देखें


























