The Kashmir Files पर छिड़ी बहस के बीच PM Modi का आया बड़ा बयान | Baat To Chubegi
भाजपा संसदीय दल की बैठक में आज प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव का बड़ा फॉर्मूला तय कर दिया। प्रधानमंत्री ने शुरूआत..फिल्म...द कश्मीर फाइल्स... पर छिड़े सियासी संग्राम के मुद्दे से की...उन्होंने इसको लेकर विरोधी दलों पर चुभते हुए तीर छोड़े...। पीएम ने सवाल किया कि कश्मीर में आतंकियों के जुल्म की हकीकत बयान करने के लिए बनी फिल्म...पर इतना हंगामा क्यों बरपाया जा रहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने परिवारवाद का मुद्दा उठाया...उन्होंने इस पर चोट करते हुए...पीएम मोदी ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया..लेकिन इशारा...साफ तौर पर कांग्रेस और सपा की तरफ था। सूत्रों की मानें तो उन्होंने भाजपा सांसदों से ये भी कहा कि ...अगर इस बार पार्टी सांसदों के बेटों को टिकट नहीं मिला..तो इसका जिम्मेदार मैं हूं। इससे समझा जा सकता है कि परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा के तेवर कितने आक्रामक होने वाले हैं।






























