हमारे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाया गया बोले Abdullah Azam | Hindi News
सीतापुर जेल से जमानत पर छूटने के बाद अब्दुल्ला आजम... इस बार अपने पिता आजम खान की गैरमौजूदगी में रामपुर में विधानसभा की तैयारियों में जुट गए हैं... आज अब्दुल्ला आजम ने एक वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया... इस दौरान अब्दुल्ला आजम ने योगी सरकार पर अपने परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा... कि उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाया गया था.. इस दौरान अब्दुल्ला आजम ने अपने पास एक खाली कुर्सी लगा रखी थी... जिसे उन्होने आजम खान की कुर्सी बताते हुए भाजपा को चुनौती दे डाली और कहा... कि आजम खान की ये खाली कुर्सी ही भाजपा को हराएगी... इस दौरान जेल में अपने पिता की तबीतय का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला आजम की आंखों से आंसू छलक आए....






























