OP Rajbhar मऊ में खत्म करेंगे सबसे बड़ा सस्पेंस ! | UP Chunav | Baat To Chubegi
ओम प्रकाश राजभर ने आज चौंकाने वाली बात कही। राजभर ने कहा कि चुनाव में सपा के साथ गठबंधन का फैसला तो उन्होंने 3 साल पहले ही कर लिया था. इंतजार था तो सही मौके का और अब चुनाव के साथ ही वो मौका आ गया है। इस सीधे-सपाट बयान में कई हैरान करने वाली बातें हैं। अगर आप राजभर की राजनीतिक बयानबाजी पर सरसरी नजर रखते हैं. तो चौंकना लाजिमी है, क्योंकि राजभर ने कई बार समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला है। अब ये बात तो कोई भी पूछेगा कि जब तीन साल से अखिलेश यादव के साथ गठबंधन फिक्स था. तो फिर ओवैसी के साथ पकाई जा रही गठबंधन की खिचड़ी क्या थी। अब इन तमाम सवालों के जवाब राजभर ने...कल मऊ की रैली में देने की बात कही है। इसलिए उन पर सबकी नजरें टिकी हैं।




























