एक्सप्लोरर
UP Chunav 2022 को लेकर BJP और SP के दो बड़े कार्यक्रम, जानिए पूरा अपडेट
आगामी यूपी विधानसभा को लेकर आज बीजेपी और समाजवादी पार्टी के दो बड़े कार्यक्रम है। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल दौरे पर रहेंगे। पूर्वांचल के गोरखपुर जिले को एम्स अस्पताल और खाद कारखाने की सौगात देंगे। इसके साथ ही वे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। वहीं दूसरी ओर मेरठ में सपा और रालोद के गठबंधन को लेकर है। आज अखिलेश यादव और जयंत चौधरी रैली निकाल सकते हैं। जिसके बाद वे सीट बंटवारे का ऐलान कर सकते हैं।
और देखें





























