Keshav Prasad Maurya ने Akhilesh पर साधा निशाना, देखिए खबरें फटाफट
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है... उन्होंने कहा है MLC चुनाव में अखिलेश को जो घाव लगे हैं उसे वो कम करने की कोशिश में उपचुनाव के परिणामों को लेकर ट्वीट कर रहे हैं... उन्होंने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत कर रहे हैं... वहीं शिवपाल यादव के कॉमन सिविल कोड की बात पर उन्होंने कहा है कि भाजपा जो कहती है वो करती है और उत्तराखंड में भाजपा इस ओर कदम भी उठा रही है... सपा में उठ रहे बगावती सुर पर उन्होंने कहा कि ये उनकी बीमारी है मैं उसका इलाज जानता हूं लेकिन फिर भी नहीं बताऊंगा... जिस पार्टी का कोई विचार नहीं सिद्धांत नहीं है वहां ये हो रहा है और होना भी चाहिए


























