एक्सप्लोरर
UP Chunav में जिन्ना के बाद Pakistan की एंट्री, Akhilesh का नाम लिए बगैर निशाना
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में जिन्ना के बाद अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है. रायबरेली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि जिन्ना को मानने वाले लोगों को यूपी से चुनाव लड़ने की बजाय वहीं से चुनाव लड़ना चाहिए जहां के जिन्ना हैं. आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने एक चुनावी सभा के दौरान आजादी के नायकों के साथ जिन्ना का नाम भी लिया था. अखिलेश के उसी बयान के बाद भाजपा समाजवादी पार्टी पर लगातार हमलावर बनी हुई है.
और देखें



























