खराब मौसम ने चुनाव प्रचार में डाली बाधा, PM Modi की वर्चुअल रैली स्थगित
एक बार फिर खराब मौसम ने चुनाव प्रचार में बाधा डाली है....जी हां....आज पीएम मोदी की वर्चुअल रैली स्थगित हो गई है....आज उत्तराखंड के कुमाऊं के 4 जिलों में पीएम मोदी की वर्चुअल रैली थी....जिसमें पीएम मोदी को अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ समेत 4 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था....
आपको बता दें कि, उत्तराखंड में चुनाव प्रचार चरम पर है,....सभी राजनीतिक दल अपने अपने पक्ष में प्रचार करने में जुटे हैं....इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली करनी थी और कार्यकर्ताओं में जोश भरना था....लेकिन, उत्तराखंड में सियासी सरगर्मी के बीच खराब मौसम लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है....यही वजह है कि, बारिश और बर्फबारी से प्रभावित आम जनजीवन की वजह से पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित हो गया....






























