एक्सप्लोरर
Aligarh के इस परिवार को 10 दिनों से एक रोटी भी नहीं हुई नसीब, बुरी हालत में अस्पताल में भर्ती
अलीगढ़ में दिल को झकझोर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक महिला और उसके 5 बच्चे 3 महीने से दाने दाने को मोहताज है। आस पड़ोस में से अगर किसी ने 4-6 रोटियां दे दीं तो उन्हीं को खाकर पानी पीकर गुजारा कर लिया। नौबत यहां तक आ गई कि पिछले दस दिनों से परिवार के सदस्यों ने रोटी नहीं खाई। पूरे परिवार के सदस्यों की भूखे रहने के कारण तबियत खराब हो गई। जिन्हें अब मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब उनका डॉक्टर्स ख्याल रख रहे हैं और एनजीओ ने भी कुछ मदद पहुंचाई है।
और देखें






























