Kashipur में 8वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | Uttarakhand News
खबर काशीपुर से है... जहां बाल दिवस की खुशियां मातम में बदल गईं... काशीपुर के प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में 8वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है... इस दौरान परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप जड़ते हुए हंगामा किया...पंडित गोविन्द बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आज बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था... इस दौरान कक्षा 8 का छात्र मोक्ष गुप्ता गिर पड़ा... उसकी हालत गंभीर देख कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल परिजनों को सुचना दी... जिसके बाद परिजन छात्र को अस्पताल ले गए... जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया... परिजन छात्र के शव को कॉलेज ले आये और कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे... मृत छात्र के पिता का आरोप है कि उसके बेटे के चेहरे पर निशान हैं.. ऐसे में कॉलेज की लापरवाही साफ़ दिख रही है...



























