एक्सप्लोरर
Corona के डर से घर में कैद हुआ परिवार, पटना से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
कोरोना के प्रकोप के चलते बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं. बिहार सरकार ने 31 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. इसके अलावा घूमने-फिरने की जगह जैसे पार्क और चिड़ियाघर पर भी कोरोना का साया है. मॉल, मल्टीप्लेक्स और स्विमिंग पूल आदि पर भी पाबंदियों का पूरा असर लोगों पर दिख रहा है. बच्चों का कहना है कि घर में ही सारा दिन बीतता है. मजबूरी इस हद तक है कि पड़ोसी के बच्चों के साथ भी खेलने में डर लगता है. ज़्यादातर वक्त लोगों का टीवी देखने में बीत रहा है.
और देखें


























