एक्सप्लोरर
Maharashtra में अब तक क्या हुआ, आगे क्या होगा ? क्या है सियासी समीकरण ?
महाराष्ट्र में अब धीरे धीरे सरकार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक एनसीपी-कांग्रेस के समर्थन से शिवसेना ने सरकार बनाने की तैयारी कर ली है. एनसीपी ने शिवसेना के सामने एनडीए छोड़ने की शर्त रखी थी. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि शिवसेना ने एनसीपी की शर्त को मानते हुए एनडीए छोड़ने का फैसला कर लिया है. एनडीए में शिवसेना कोटे से मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा देंगे.
और देखें























