एक्सप्लोरर
गोडसे के लिए प्रेम दिखाने वाली Sadhvi Pragya की माफी है काफी? | सीधा सवाल
ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बापू के हत्यारे के लिए अपना सम्मान दिखाया हो. चुनाव से लेकर अब तक बार-बार प्रज्ञा ने गोडसे के लिए अपनी भक्ति दिखाई है. लेकिन इसके बावजूद प्रज्ञा को बड़े ओहदे दिए गए. रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति का सदस्य बना दिया गया. जिस प्रज्ञा को पीएम ने चुनाव के वक़्त मन से माफ़ नहीं करने की बात की थी, उसको लेकर आख़िर बीजेपी की क्या मजबूरी है कि अब तक पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया. क्या संसद में दो-दो बार माफ़ी मांग लेने से प्रज्ञा का गुनाह कम हो जाएगा.
और देखें


























