एक्सप्लोरर
देश में 125 करोड़ लोगों के पास Aadhar, UIDAI ने दी जानकारी
देश में पहला आधार सितंबर 2009 में जारी हुआ था यानी कि 10 साल 3 महीने में 125 करोड़ के टारगेट को हासिल किया गया है. UIDAI ने दावा किया है कि पहचान पत्र के तौर पर सबसे अधिक आधार कार्ड का ही इस्तेमाल हो रहा है. अबतक लगभग 37,000 करोड़ बार पहचान पत्र के तौर पर आधार का इस्तेमाल किया जा चुका है. इसके अलावा UIDAI को रोजाना 3 करोड़ ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट और 3 से 4 लाख अपडेट रिक्वेस्ट मिलती है. आधार को दुनिया की सबसे बड़ी बॉयोमेट्रिक आईडी प्रणाली के तौर पर देखा जाता है.
और देखें


























