एक्सप्लोरर
अब फिर से शूटिंग कर पाएंगे 65 साल से ज्यादा उम्र के कलाकार, अभिनेता Kanwaljit Singh ने जताई खुशी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 65 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों, मजदूरों व तकनीशियनों पर बॉलीवुड फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब शोज में काम करने पर लगी पाबंदी को आज दिये अपने फैसले के जरिए हटा दिया है. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते खतरों और लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के चलते 65 साल से ज्यादा उम्र के कलाकरों व पर्दे के पीछे काम करनेवाले तमाम मजदूरों व तकनीशियनों पर अगला निर्देश जारी करने तक रोक लगा दी थी.
इस खास मौके पर 68 वर्षीय अभिनेता कंवलजीत सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले पर अपनी खुशी जताई. कंवलजीत ने कहा कि व्यक्ति की उम्र चाहे 65 साल से ज्यादा हो या फिर कम हो, काम करना हर किसी का संवैधानिक अधिकार है और किसी को भी इस तरह से काम करने से रोका जाना गलत है.
बॉलीवुड
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
और देखें























