एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Uttar Pradeshनए घर में शिफ्ट हुए मुलायम सिंह, पूजा-पाठ के बाद किया गृह प्रवेश, देखिए तस्वीरें
नए घर में शिफ्ट हुए मुलायम सिंह, पूजा-पाठ के बाद किया गृह प्रवेश, देखिए तस्वीरें
Written By : पंकज झा, एबीपी न्यूज़ | Updated at : 14 Jun 2018 08:55 PM (IST)
1/8

समाजवादी पार्टी के लोग उन्हें ‘नेताजी’ कह कर बुलाते हैं. अपना सरकारी बंगला बचाने के लिए मुलायम सिंह ने योगी आदित्यनाथ से भी भेंट की थी. यूपी के सीएम को उन्होंने एक फ़ार्मूला भी बताया था.
2/8

लखनऊ के 5 विक्रमादित्य मार्ग के सरकारी बंगले में वे 23 सालों तक रहे. राजनीति से लेकर ज़िंदगी के कई उतार चढ़ाव देखे. कई बड़े फ़ैसले इसी घर से हुए. सोनिया गांधी के पीएम बनने से रोकने को लेकर. न्यूक्लियर डील पर मनमोहन सरकार को समर्थन देने का फ़ैसला नेताजी ने यहीं लिया.
3/8

इसके बाद वे दिल्ली चले गए थे. इस दौरान अंसल सिटी में उनका बंगला तैयार होता रहा. सरकारी मकान के मुक़ाबले उनका नया वाला घर बहुत छोटा है. मुलायम के मित्र और समाजवादी पार्टी सांसद संजय सेठ ने उन्हें ये घर दिलाया है.
4/8

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सरकारी बंगला ख़ाली करना पड़ा था. यूपी में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी घर मिलने का क़ानून रहा है लेकिन अदालती फ़रमान के बाद मुलायम ने 2 जून को सरकारी मकान छोड़ दिया था.
5/8

मुलायम सिंह यादव अब अपने नए घर में शिफ़्ट हो गए हैं. विधिवत पूजा पाठ के बाद उन्होंने आज गृह प्रवेश किया. अब लखनऊ में उनका नया पता C-3/13 अंसल गोल्फ़ सिटी हो गया है. ये किराए का घर है या उन्होंने इसे ख़रीदा है. अभी पता नहीं चल पाया है.
6/8

फॉर्मूला ये था कि विधानसभा में विपक्ष के नेता को उनका वाला मकान अलॉट कर दिया जाए जबकि विधान परिषद में विपक्ष के नेता वाला घर अखिलेश यादव के नाम हो जाए. लेकिन योगी नहीं माने. मुलायम को सरकारी बंगला छोड़ना पड़ा.
7/8

लखनऊ के अंसल गोल्फ़ सिटी में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव आस पास ही रहेंगे. एक ही लेन में एक छोर पर अखिलेश तो आख़िरी कोने में मुलायम का घर है. विक्रमादित्य मार्ग पर दोनों पड़ोसी भी थे.
8/8

File Photमुलायम के मुक़ाबले में अखिलेश का घर दोगुना बड़ा है. मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव और बहू अपर्णा बग़ल की कोठी में रहेंगे. अभी उनका घर तैयार नहीं हुआ है. मुलायम सिंह का इटावा के सिविल लाइन एरिया और सैफई गांव में भी कोठी है.o
Published at : 14 Jun 2018 08:55 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
विश्व
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
विश्व
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
बॉलीवुड
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स























