एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Uttar Pradeshतस्वीरें: IT रेड में 100 किलो सोना और 10 करोड़ कैश बरामद, मंगलवार को शुरू हुई थी छापेमारी
तस्वीरें: IT रेड में 100 किलो सोना और 10 करोड़ कैश बरामद, मंगलवार को शुरू हुई थी छापेमारी
Written By : पंकज झा | Updated at : 19 Jul 2018 10:19 AM (IST)
1/6

आयकर विभाग ने रस्तोगी परिवार से जुड़े कुछ कारोबारियों और कर्मचारियों की भी लिस्ट बनाई है. आगे इनकी भी जांच होगी. इनकम टैक्स वालों की मानें तो रस्तोगी परिवार का कारोबार मुंबई तक फैला हुआ है. एक टीम वहां जाकर भी छानबीन करेगी. रस्तोगी परिवार के ठिकानों से ज़मीन और प्रापर्टी के भी काग़ज़ात मिले हैं.
2/6

कन्हैया लाल रस्तोगी और उनके छोटे भाई संजय ‘रस्तोगी एंड संस’ के नाम से हवाला और सर्राफ़ का कारोबार करते हैं. कन्हैया की पत्नी अनीता और उनके दोनों बेटे उमंग और तरंग रस्तोगी भी इस कंपनी में डायरेक्टर हैं.
3/6

दो दिनों तक कोना कोना छान लिया गया. इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर जयनाथ वर्मा ने बताया कि क़रीब सौ किलो सोना और दस करोड़ रूपये नक़द मिले. अभी कई लॉकरों के बारे में भी पता चला है, जिसकी जांच होगी.
4/6

लखनऊ में इनकम टैक्स की छापेमारी में 100 किलो सोना और 10 करोड़ कैश बरामद हुआ है. रस्तोगी ब्रदर्स के घर और ऑफ़िस में 36 घंटों तक आयकर विभाग के अफ़सरों ने रेड किया. मंगलवार को ही छापेमारी शुरू हुई थी. कन्हैयालाल और उसके बेटे के घर से 87 किलो सोने के बिस्कुट बरामद किये गए.
5/6

दो किलो सोने का गंगनी भी मिला. सोने के बिस्कुट हॉलमार्क से प्रमाणित थे. यानी सोने की शुद्धता 99.9 प्रतिशत थी. संजय रस्तोगी के घर से क़रीब 12 किलो सोना ज़ब्त किया गया. कारोबारी सोने ख़रीदने का कोई बिल नहीं दिखा पाए जिसके बाद इनकम टैक्स अफ़सरों ने 31 करोड़ रूपये क़ीमत के सोने के बिस्कुट और गहने ज़ब्त कर लिए.
6/6

रस्तोगी परिवार का ईंट भट्ठा और रियल एस्टेट का भी कारोबार है. इनकम टैक्स विभाग को इनके कारोबार से जुड़ी कई शिकायतें मिली थी. जिसके बाद छह टीमें बना कर आयकर अधिकारियों ने रस्तोगी परिवार के आठ ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी.
Published at : 19 Jul 2018 10:19 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
विश्व
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
क्रिकेट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है





















