एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में कुल 57.33 फीसदी मतदान

lok sabha election 2019 uttar pradesh 5th phase voting live उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में कुल 57.33 फीसदी मतदान

Background

लखनऊ: आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में यूपी में 14 जगहों पर वोट डाले जाएंगे. जिन 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी वो हैं- अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा.

 

2014 में अमेठी और रायबरेली को छोड़ कर बीजपी ने बाकी सभी 12 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कराई थी. ये दोनों की सीटें कांग्रेस का गढ़ मानी जाती हैं. अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी वर्तमान सांसद हैं.

 

बात लखनऊ की करें तो राजनाथ सिंह यहां से सांसद हैं. इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. पिछले करीब 23 साल से यहां पर बीजेपी का झंडा काबिज है. अटल बिहारी वाजपेयी यहां से सांसद रहे और फिर लालजी टंडन भी यहां से सांसद रहे. कांग्रेस की ओर से आचार्य प्रमोद कृष्णम और गठबंधन की ओर से पूनम सिन्हा चुनाव मैदान में हैं.

 

2008 में अस्तित्व में आयी धौरहरा सीट पर पहली बार 2009 में चुनाव हुए और जितिन प्रसाद सांसद चुने गए. 2014 में बीजेपी की रेखा वर्मा यहां से सांसद चुनी गईं. 2019 में जितिन प्रसाद एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं और उनका सामना रेखा वर्मा से है. महागठबंधन की ओर से अरशद इलियास सिद्दीकी मैदान में हैं.

 

सीतापुर के वर्तमान सांसद राजेश वर्मा पहले बीएसपी में थे और यहां से दो बार सांसद रह चुके हैं. 2014 में वो बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और तीसरी बार सांसद बने. कांग्रेस ने यहां से कैसर जहां को अपना उम्मीदवार बनाया है और गठबंधन की ओर से नकुल दुबे चुनाव मैदान में हैं.

 

मोहनलालगंज सीट पर कांग्रेस ने आरके चौधरी को मैदान में उतारा है तो वहीं गठबंधन मे सीएल वर्मा को टिकट दिया है. बीजेपी ने मौजूदा सांसद कौशल किशोर को ही प्रत्याशी बनाया है. यहां बड़ी टक्कर चौधरी और वर्मा के बीच मानी जा रही है.

 

बांदा सीट पर गठबंधन ने श्यामा चरण गुप्ता को, बीजेपी ने आरके सिंह पटेल को और कांग्रेस ने बाल कुमार पटेल को मैदान में उतारा है. बांदा लोकसभा सीट कभी किसी खास पार्टी की गढ़ नहीं रही. गुप्ता बीजेपी के टिकट पर इलाहाबाद से सांसद थे लेकिन वो लगातार पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाए रहे. शहर का नाम पदलने पर भी उन्होंने अपना नाराजगी दिखाई थी.

 

फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर साध्वी निरंजन ज्योति को चुनाव मैदान में उतारा है. सपा-बसपा गठबंधन की ओर से सुखदेव प्रसाद वर्मा मैदान में हैं और कांग्रेस ने सपा छोड़ कर आए राकेश सचान को टिकट दिया है.

 

कौशाम्बी लोकसभा सीट 2008 में बनी थी और 2009 में यहां से समाजवादी पार्टी के शैलेंद्र कुमार को जीत हासिल हुई. 2014 में यहां से विनोद कुमार सोनकर बीजेपी के टिकट पर जीते. इस बार बीजेपी ने एक बार फिर विनोद सोनकर को मैदान में उतारा है जबकि गठबंधन की ओर से इंद्रजीत सरोज प्रत्याशी हैं. कांग्रेस ने गिरीश चंद्र पासी को टिकट दिया है.

 

बाराबंकी लोकसभा सीट से बीजेपी ने उपेंद्र रावत को, कांग्रेस ने तनुज पुनिया को और गठबंधन ने राम सागर रावत को मैदान में उतारा है. 2014 में यहां से बीजेपी की प्रियंका रावत ने जीत हासिल की थी. हालांकि देखा जाए तो यहां मुकाबला पीएल पुनिया और बेनी प्रसाद वर्मा का भी है. राम सागर रावत को बेनी का करीबी माना जाता है और तनुज, पीएल पुनिया के बेटे हैं.

 

फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद लल्लू सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने निर्मल खत्री और सपा-बसपा गठबंधन ने आनंदसेन यादव को चुनाव मैदान में उतारा है. तीनों लोगों के पास ही लंबा राजनीतिक अनुभव है और अयोध्या के कारण इस सीट पर देश भर की निगाहें भी रहती हैं.

 

2014 में बहराइच से बीजेपी के टिकट पर सावित्री बाई फुले सांसद बनी थीं लेकिन 2019 आते-आते वो बागी हो गईं और अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. सपा-बसपा गठबंधन ने शब्बीर अहमद पर दांव लगाया है और बीजेपी ने अक्षयवर गोंड को उम्मीदवार बनाया है.

 

कैसरगंज सीट से बीजेपी ने बृजभूषण सिंह, गठबंधन ने चंद्रदेव राम यादव और कांग्रेस ने विनय पांडे पर दांव लगाया है. 2014 में भी बीजेपी उम्मीदवार बृजभूषण सिंह को जीत हासिल हुई थी लेकिन इस सीट को सपा का गढ़ माना जाता रहा है.

 

गोंडा लोकसभा सीट पर बीजेपी की ओर से कीर्तिवर्धन सिंह, सपा-बसपा गठबंधन की ओर से विनोद सिंह और कांग्रेस की ओर से कृष्णा पटेल चुनाव मैदान में हैं. गठबंधन प्रत्याशी अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहे हैं. 2014 में यहां से बीजेपी के कीर्तिवर्धन सिंह ने जीत हासिल की थी.

19:55 PM (IST)  •  06 May 2019

लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड में दूसरे चरण में और देश के पांचवें चरण में सोमवार को राजधानी रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग समेत कुल चार लोकसभा सीटों के लिए पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से कुल 64.19 प्रतिशत मतदान की रिपोर्ट है. इस दौर में कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.
19:53 PM (IST)  •  06 May 2019

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मध्यप्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर सोमवार को शाम छह बजे तक 63.47 प्रतिशत मतदान हुआ. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है. राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को शाम छह बजे तक करीब 62.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और इसकी अवधि छह बजे समाप्त हो गयी.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget