एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Uttar Pradeshदेखें- राम के राज्याभिषेक की भव्य तस्वीरें, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत
देखें- राम के राज्याभिषेक की भव्य तस्वीरें, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 27 Oct 2019 01:20 PM (IST)
1/8

राम, लक्ष्मण और सीता के पात्रों को लेकर हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क के पीछे हेलीपैड पर उतरा. यहां योगी आदित्यनाथ ने पात्रों का स्वागत किया और भरत मिलाप कार्यक्रम के बीच हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए.
2/8

अयोध्या में आज यूपी सरकार भव्य दीपोत्सव मना रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह में पहुंचकर इस दीपोत्सव का उद्घाटन किया. आज अयोध्या के सभी घाटों पर पांच लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने राम का राज्याभिषेक भी किया.
3/8

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सबका विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया है.
4/8

अयोध्या में दीपोत्सव समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें अयोध्या नाम से डरती थी. मैं मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद दर्जनों बार आया.
5/8

'दीपोत्सव' के लिए 5 लाख 51 हजार दीये को अयोध्या के सरयू घाट पर सजाया गया है. योगी आदित्यनाथ सरकार 'दीपोत्सव' के लिए 133 करोड़ रुपये खर्च कर रही है.
6/8

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से अयोध्या में दिवाली के एक दिन पहले यूपी सरकार इस समारोह का आयोजन करती है.
7/8

दीपोत्सव समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं. इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री और सांसद भी पहुंचे हुए हैं.
8/8

श्रीकांत शर्मा ने बताया है कि 'दीपोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन पिछले दो वर्षो से पर्यटन विभाग कर रहा था, लेकिन आगे से यह एक सरकारी कार्यक्रम होगा. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल के 'दीपोत्सव' के लिए 133 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, जिसमें 26 अक्टूबर को 5.51 लाख से अधिक 'दीये' जलाए जाएंगे.
Published at : 26 Oct 2019 05:42 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
इंडिया
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
बॉलीवुड
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी


















