एक्सप्लोरर

Delhi Solar Policy: दिल्ली में सभी का बिजली बिल कैसे हो जाएगा जीरो? कितने में लगेगा सोलर पैनल, आपके हर सवाल का जवाब

Delhi Solar Policy 2024: दिल्ली सरकार का दावा है कि सोलर पैनल लगाने में जो भी खर्च आएगा वो चार साल के अंदर रिकवर हो जाएगा, लोगों को पैनल पर 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी.

दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 लॉन्च की गई है, जिसके तहत सरकार ने दावा किया है कि अब दिल्ली में रहने वाले हर परिवार का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा. इस योजना के तहत लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिसके बाद वो जितनी बिजली प्रोड्यूस करेंगे उतना ही उन्हें इंसेंटिव भी दिया जाएगा. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के बाद अब दिल्ली सरकार की इस योजना को लेकर लोगों में खूब दिलचस्पी है, लोग जानना चाहते हैं कि उन्हें इसका फायदा कैसे मिलेगा और आखिर ये स्कीम क्या है. आज हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब दे रहे हैं. 

क्या है दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजधानी में दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 लॉन्च करने का ऐलान किया. इस पॉलिसी के तहत दिल्ली के सभी लोगों को घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. जिसके लिए दिल्ली सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाएगी. सरकार ने योजना को लुभावना बनाने के लिए लोगों के लिए इंसेंटिंव देने का भी ऐलान किया है, लोग जितनी बिजली इससे प्रोड्यूस करेंगे, उनके खाते में उसके हिसाब से पैसे भी डाले जाएंगे. 

सरकार ने क्या-क्या दावे किए हैं?
अब इस योजना को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से कई दावे किए गए हैं. सबसे बड़ा दावा ये है कि इस योजना के बाद दिल्ली में गरीबों से लेकर अमीरों तक के बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे. साथ ही कमर्शियल यूज पर भी बिल आधे हो जाएंगे. रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर दिल्ली सरकार ने देशभर में सबसे ज्यादा इंसेंटिव देने का दावा भी किया है.

छत पर सोलर पैनल कैसे लगेगा?
अब सवाल है कि इस योजना का फायदा किसे मिलेगा और छत पर सोलर पैनल कैसे लगवा सकते हैं. इसके लिए आपको दिल्ली सरकार की इस पॉलिसी के तहत आवेदन करना होगा. दिल्ली सरकार का दावा है कि सोलर पैनल लगाने में जो भी खर्च आएगा वो चार साल के अंदर रिकवर हो जाएगा. अगर आप दो किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगाते हैं तो इसमें करीब 90 हजार रुपये तक का खर्च आएगा. जिसमें केंद्र सरकार की सब्सिडी के अलावा दिल्ली सरकार सोलर पैनल पर 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी देगी. इसके बाद आपको पांच साल तक हर महीने इंसेंटिव भी दिया जाएगा. 

हर महीने कैसे होगी कमाई?
तीन किलोवाट तक का सोलर पैनल लगाने पर तीन रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से आपको पैसे दिए जाएंगे. तीन किलोवाट से 10 किलोवाट तक आपको दो रुपये प्रति यूनिट तक इंसेंटिव दिया जाएगा. यानी अगर आप रूफटॉप सोलर पैनल से एक महीने में 200 यूनिट बिजली प्रोड्यूस करते हैं तो आपको हर महीने 600 रुपये तक मिल सकते हैं. इसी हिसाब से आप अगले चार साल में अपने सोलर पैनल के खर्चे को रिकवर कर सकते हैं, जिसके बाद अगले करीब 20 सालों तक आप मुफ्त बिजली का फायदा उठा पाएंगे. क्योंकि एक सोलर पैनल की लाइफ करीब 25 साल तक की होती है.

कैसे जीरो हो जाएगा बिजली का बिल?
अब सबसे बड़े सवाल का जवाब आपको देते हैं कि आखिर कैसे आपका बिजली का बिल जीरो हो जाएगा. दरअसल दिल्ली सरकार पहले ही 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दे रही है, इसके बाद 200 से 400 यूनिट तक आधा बिल आता है. ऐसे में अगर आप सोलर पॉलिसी के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाते हैं तो ज्यादा खपत पर भी आपका बिल जीरो हो सकता है. अगर आप हर महीने 400 यूनिट बिजली खर्च करते हैं तो इसमें पहले ही 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिल रही है, इसके ऊपर जो 200 यूनिट हैं, वो आप सोलर पैनल से प्रोड्यूस कर सकते हैं. इस तरह आपका बिल जीरो हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें - Rights Of Tenant: किराये के मकान में भी होते हैं कई अधिकार, मकान मालिक नहीं कर सकता परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: अब सिलेंडर बेचा, ट्रांसफर किया या किसी को दिया तो खैर नहीं, एलपीजी पर नई गाइडलाइंस जारी
अब सिलेंडर बेचा, ट्रांसफर किया या किसी को दिया तो खैर नहीं, एलपीजी पर नई गाइडलाइंस जारी
Train Ticket: प्लेटफॉर्म टिकट होने के बावजूद यात्री पर लगा 500 रुपए का फाइन, TTE ने बताई जुर्माने की वजह
Train Ticket: प्लेटफॉर्म टिकट होने के बावजूद यात्री पर लगा 500 रुपए का फाइन, TTE ने बताई जुर्माने की वजह
बुजुर्गों को इस राज्य की सरकार देगी 1500 रुपए मासिक पेंशन, महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, जानें आवेदन का तरीका
बुजुर्गों को इस राज्य की सरकार देगी 1500 रुपए मासिक पेंशन, महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, जानें आवेदन का तरीका
Noida Airport: अब एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान! इन जिलों से सीधे चलेंगी बसें, बचेंगे पैसे और समय
अब एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान! इन जिलों से सीधे चलेंगी बसें, बचेंगे पैसे और समय

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान को चीरकर पाकिस्तान में भारत मचाएगा तबाही! स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
आसमान को चीरकर PAK में भारत मचाएगा तबाही! लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा-सकीना की दिखी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री, Inside Photos
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा पर सकीना ने लुटाया प्यार, देखिए फोटोज
Explained: नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! अमेरिका ने नाता तोड़ा तो कैसे बिखर जाएगा इजरायल?
नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! क्यों US के बिना नहीं टिक पाएगा इजरायल?
Opinion: सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Embed widget