एक्सप्लोरर

Mukhyamantri Tirth Yatra: बुजुर्गों के लिए फिर शुरू हुई फ्री में तीर्थ यात्रा कराने वाली स्‍कीम, रहना-खाना सबकुछ होगा मुफ्त 

Mukhyamantri Tirth Yatra: दिल्ली सरकार ने फिर से तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत कर दी है, जिसमें यात्रियों को फ्री में रहना-खाना से लेकर कई चीजें फ्री में मिलेंगी. 

Free Pilgrimage Scheme: मुख्‍यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब सीनियर सिटीजन को फ्री में तीर्थ स्‍थलों पर जाने का मौका मिलेगा. दिल्‍ली सरकार ने ये योजना फिर से शुरू की है. 26 जून को यह सर्विस स्‍टार्ट की गई है. स्‍पेशल ट्रेन 600 से ज्‍यादा यात्रियों को द्वारिकाधीश के लिए सफदरजंग से लेकर जाएगी. इस योजना के तहत यह 72वीं ट्रिप है, जो यात्रियों को बिना किसी किराए के सफर कराएगी. 

केजरीवाल सरकार ने इस योजना को 2018 में पेश किया था. इस योजना के तहत 60 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के नागरिकों को फ्री में सफर का मौका दिया जाता है. कोविड-19 के कारण इसे बंद किया गया था और अब दोबारा से इसे शुरू किया जा रहा है. 

तीर्थयात्री इन स्‍थलों का करेंगे दर्शन 

शुरुआत में इस योजना के तहत पांच तीर्थ स्थल थे, लेकिन समय के साथ कई और तीर्थ स्थल जोड़े गए. 26 जून को द्वारकाधीश के लिए चली ट्रेन 1 जुलाई को दिल्ली लौटेगी. अपने दौरे के दौरान तीर्थयात्री द्वारका और गुजरात के दो ज्योतिर्लिंगों, सोमनाथ और नागेश्वर के दर्शन करेंगे. इस योजना के तहत आखिरी यात्रा 2022 में जगन्‍नाथ पुरी की गई थी. 

फ्री में क्‍या-क्‍या चीजें मिलेंगी

दिल्‍ली सरकार की इस योजना के तहत फ्री में भोजन, आवास, यात्रा की लागत, जिसमें एसी ट्रेनें और आवास शामिल हैं आदि दी जाएंगी. हालांकि इसके अलावा कोई भी चीज अगर आप खरीदते हैं तो वह इस यात्रा के दौरान नहीं दी जाएगी, इसे आपको अपनी जेब से देना पड़ेगा. अरविंद केजरीवाल के मुताबिक,  40,000 से ज्यादा लोगों ने तीर्थ यात्रा योजना का लाभ उठाया है. 

मुख्‍यमंत्री तीर्थयात्रा के तहत कहां- कहां जा सकते हैं

इस योजना के तहत फ्री में सीनियर सिटीजन को जग्‍गन्‍नाथपुरी, रामेश्‍वरम, करतारपुर साहिब, अयोध्‍या, वेलंकन्नी, शिरडी, मथुरा, हरिद्वार, तिरूपति बालाजी, वैष्णो देवी समेत कई जगहों पर जाने का ऑफर देती है. दिल्ली सरकार यात्रा, भोजन और आवास शुल्क सहित तीर्थयात्रा पर सभी खर्च वहन करती है. यात्रा के दौरान पैरामेडिकल स्टाफ और अटेंडेंट जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं. 

कौन और कैसे कर सकता है सफर?

60 साल से ज्‍यादा उम्र के सीनियर सिटीजन इस योजना के तहत अप्‍लाई कर सकते हैं. हर यात्री के साथ 21 साल या उससे ज्‍यादा उम्र का एक व्‍यक्ति जा सकता है. इसका भी खर्च सरकार की ओर से उठाया जाता है. हालांकि दोनों दिल्‍ली के ही निवासी होने चाहिए. इस योजना को जीवन में एक बार ही यूज कर सकते हैं.  नागरिकों को दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से अपना आवेदन जमा करना होगा. 

ये भी पढ़ें

Government Scheme: यहां हर एकड़ पर 5000 रुपये दे रही सरकार, 70 लाख किसानों के खाते में आएगी इतनी रकम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safe Transaction Guide: UPI फ्रॉड से बचने के ये उपाय आपको कोई नहीं बताएगा! अभी नोट कर लें जरूरी बातें
UPI फ्रॉड से बचने के ये उपाय आपको कोई नहीं बताएगा! अभी नोट कर लें जरूरी बातें
Indian Railway News: भारतीय रेलवे को लोगो में क्यों जोड़ा गया है एक और स्टार, इसका क्या मतलब होता है? समझिए
भारतीय रेलवे को लोगो में क्यों जोड़ा गया है एक और स्टार, इसका क्या मतलब होता है? समझिए
क्या वाकई 'अनलिमिटेड' होता है हेल्थ इंश्योरेंस? पॉलिसी लेने से पहले जान लें ये 5 कड़वी हकीकतें
क्या वाकई 'अनलिमिटेड' होता है हेल्थ इंश्योरेंस? पॉलिसी लेने से पहले जान लें ये 5 कड़वी हकीकतें
Delhi Electronic Markets: दिल्ली के 6 बाजार जहां मिलते हैं ब्रांडेड AC और कूलर, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग
दिल्ली के 6 बाजार जहां मिलते हैं ब्रांडेड AC और कूलर, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

वीडियोज

Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | NEET 2026 Paper Leak | Gautam Adani | Oil Price Hike | PM Modi
CBI Action On NEET Leak: पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सीक्रेट क्लास का खुलासा! | NEET Re-Exam
पुराने cop drama में Urvashi Rautela की acting ने सबको चौंकाया
Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
Bihar News: जमुई में इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई, घर से अब तक 40 लाख कैश बरामद, 4 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
जमुई में इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई, घर से अब तक 40 लाख कैश बरामद, 4 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
'टॉक्सिक' में काम करने का कैसा रहा तारा सुतारिया का एक्सपीरियंस? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, यश के लिए कह दी ये बात
'टॉक्सिक' में काम करने का कैसा रहा तारा सुतारिया का एक्सपीरियंस? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
ईरान पर फिर अटैक करेगा अमेरिका? चीन से लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज संकट के बीच दिए ये संकेत
ईरान पर फिर अटैक करेगा अमेरिका? चीन से लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज संकट के बीच दिए ये संकेत
IPL Slip Celebration: IPL में कौन-कौन से खिलाड़ी जेब से निकाल चुके हैं पर्ची, किसने की थी इस ट्रेंड की शुरुआत?
IPL में कौन-कौन से खिलाड़ी जेब से निकाल चुके हैं पर्ची, किसने की थी इस ट्रेंड की शुरुआत?
बढ़ती गर्मी में आपके पशुओं को भी लग सकती है लू, पुशपालक ऐसे करें बचाव
बढ़ती गर्मी में आपके पशुओं को भी लग सकती है लू, पुशपालक ऐसे करें बचाव
Embed widget