यूपी के सीएम योगी की तारीफ क्यों रहे पीएम मोदी-अमित शाह, क्या ममता को रोकने का है ये प्लान? Uncut
गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी राज्य यूपी का तूफानी दौरा किया. लखनऊ से शुरू हुए इस दौरे में वो मिर्जापुर और वाराणसी भी पहुंचे. अमित शाह पर सबकी नज़रें भी थीं, क्योंकि शाह 2017 में यूपी बीजेपी की बड़ी चुनावी जीत के रणनीतिकार रहे हैं. राज्य की सियासत के बारीक से बारीक मुद्दे उन्हें पता हैं. यही वजह है कि अमित शाह का ये दौरा चुनाव के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. वहीं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह 2024 का आम चुनाव साधने की भी तैयारी कर रहे हैं. अगले लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी इस जोड़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती के तौर पर दिख रही हैं. ऐसा लगता है कि बंगाल की सीएम बनर्जी को रोकने लिए मोदी-शाह की जोड़ी 'योगी कार्ड' खेलने की तैयारी में है. पूरे विश्लेषण के लिए देखें ये वीडियो.


























