कांग्रेस में सोनिया नहीं राहुल-प्रियंका कर रहे फैसले, BJP से आए नेताओं को क्यों मिल रहे ओहदे?
क्या कांग्रेस में फैसले अब सोनिया गांधी नहीं बल्कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा करने लगी हैं. और क्या अब कांग्रेस का बीजेपीकरण हो रहा है. ये सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि जो नवजोत सिंह सिद्धू 13 साल तक बीजेपी में रहने के बाद सांसद से ज्यादा कुछ नहीं बन पाए, वो कांग्रेस में आते ही राज्य में मंत्री भी बने और अब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी. महाराष्ट्र में नाना पटोले के साथ भी यही हुआ. बीजेपी से सांसद थे. कांग्रेस में आए तो प्रदेश अध्यक्ष बन गए. तेलंगाना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवती रेड्डी तो एबीवीपी से जुड़े रहे हैं. टीडीपी में भी रहे हैं और अब कांग्रेस में हैं. कर्नाटक से केरल तक के हालात कमोबेश ऐसे ही हैं कि वहां पर अब सोनिया गांधी की मर्जी नहीं, राहुल और प्रियंका की मर्जी चल रही है. ऐसे में क्या बीजेपी से आए नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर कांग्रेस भविष्य की कोई योजना बना रही है, देखिए कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही का विश्लेषण.























