2022 चुनाव से पहले मोदी-शाह-बीजेपी से भिड़ने के लिए क्या है प्रियंका गांधी का मास्टर प्लान | Uncut
हाल ही में पंजाब में सिद्धू बनाम अमरिंदर सिंह की चल रही मतभेद पर कांग्रेस ने साहसिक फैसला लेते हुए पंजाब कांग्रेस की कमान सिद्धू के हाथों में सौंप दी है. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फैसले के पीछे प्रियंका गांधी का हाथ है. वहीं दूसरी तरफ पंजाब के बाद अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में मची कलह पर अब लोगों की नजरें टिक गई हैं. क्या राजस्थान में सचिन पायलटऔर अशोक गहलोत के बीच चल रहे मतभेद को प्रियंका गांधी दूर कर पाएंगी और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच चल रहे मतभेद को खत्म कर पाएंगी प्रियंका गांधी, और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ क्या है प्रियंका गांधी का मास्टर प्लान. बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.






























