क्या पीएम मोदी की तरह दिल्ली की ओर बढ़ रहीं ममता बनर्जी | Uncut
जिस तरह से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार गुजरात की कमान संभालकर दिल्ली की ओर अपने कदम बढ़ाए थे, ठीक उसी तरह से अब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर दिल्ली की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं. विपक्ष के तमाम दलों को एकजुट करने का जिम्मा उन्होंने अपने कंधों पर ले लिया है. और खास बात ये है कि जैसे नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की ओर कदम बढ़ाए थे तो प्रशांत किशोर उनके साथ थे, वैसे ही इस बार प्रशांत किशोर ममता के साथ हैं. ममता अब एक-एक नेता से मिलने में जुटी हैं और कोशिश है कि हर सीट पर विपक्ष से कोई एक ही पार्टी का नेता हो, जो सीधे बीजेपी से मुकाबिल हो सके. लेकिन क्या ममता बनर्जी की ये उम्मीदें परवान चढ़ पाएंगी. क्या ममता विपक्ष को एकजुट कर पाएंगी? क्या विपक्ष के तमाम नेता ममता बनर्जी का नेतृत्व स्वीकार करेंगे और क्या नीतीश कुमार जैसे नेता अपने पुराने ख्वाब को भूल पाएंगे, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.

























