एक्सप्लोरर
Corona में Ventilators की कमी दूर करने के लिए Bengaluru में बनी मशीन, बच सकती है कई लोगों की जान | ABP Uncut
कोरोना संक्रमित मरीज जब गंभीर हो जाता है तो उसकी ज़िंदगी बचाने का इकलौता तरीका है वेंटिलेटर. लेकिन अपने देश में एक तो वेंटिलेटर की संख्या कम है, दूसरे उसे इस्तेमाल करने के लिए भी ट्रेंड डॉक्टर या स्टाफ की ज़रूरत होती है. ऐसे में कोरोना की वजह से पहले से ही काम के बोझ तले दबे डॉक्टर परेशान हो जा रहे हैं. कई बार ये भी देखने को मिल रहा है कि वेंटिलेटर पर जाने के बाद भी मरीज की जान नहीं बच रही है. ऐसे में बेंगलुरु के डॉक्टरों ने एक ऐसी मशीन बनाई है, जो वेंटिलेटर की जगह ले सकती है. साथ ही इसका इस्तेमाल करने के लिए किसी ट्रेंड डॉक्टर का होना ज़रूरी नहीं है. कोई भी इसे आराम से इस्तेमाल कर सकता है. इस नई मशीन के आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना की वजह से गंभीर हालत में पहुंचे लोगों की जान बचाई जा सकेगी. बेंगलुरु से देखिए पिंकी राजपुरोहित की ये खास रिपोर्ट.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
बिहार
विश्व
आईपीएल 2026


























