तो क्या आर्यन को मोहरा बना रही है NCB?| Uncut
आर्यन को रविवार तड़के उस वक्त मुम्बई बंदरगाह से गिरफ्तार किया गया जब वो अपने दोस्तों के साथ बीच समंदर में कथित तौर पर एक रेव पार्टी मनाने जा रहे थे. आर्यन पर ड्रग्स के इस्तेमाल करने की धाराएं लगाई गईं और उसे एक रात हवालात में गुजारनी पड़ी. इसके आलावा NCP नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने सवाल उठाए हैं कि एनसीबी को जवाब देना भारी पड़ रहा है. दरअसल आर्यन और अरबाज मर्चेंट की गिरफ्तारी के दौरान जो दो शख्स नजर आ रहे हैं, उनमें से एक बीजेपी का कार्यकर्ता मनीष भानुशाली है, जिसकी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से लेकर तमाम बड़े-बड़े नेताओं के साथ फोटो है. इन सब के बीच क्या मुद्दों से भटकाया जा रहा है देश की जनता को? देखिये ये वीडियो.
टॉप हेडलाइंस




























