एक्सप्लोरर
चीन से चल रही तनातनी के बीच भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त युद्धाभ्यास से क्यों घबराया चीन?
एलएसी पर चीन से चल रही तनातनी के बीच, भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाओं की उत्तराखंड के चौबटिया (रानीखेत) में चल रही साझा युद्धाभ्यास, ‘डस्टलिक’ में अब दोनों देशों की सेनाओं की ऑपरेशन्ल-ट्रेनिंग शुरू हो गई है (10-19 मार्च). डस्टलिक एक्सरसाइज में भारतीय सेना की तरफ से 'बहादुरों के बहादुर' पलटन, 13 कुमाऊं (रेजांगला बटालियन) हिस्सा ले रही है. इस एक्सरसाइज की कवरेज के लिए एबीपी न्यूज की टीम भी चौबटिया में मौजूद है. इस सालाना ‘डस्टलिक’ (उजबेक भाषा में दोस्ती) युद्धाभ्यास में दोनों देशों के 45-45 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. रानीखेत के चौबटिया में दोनों देशों की टुकड़ियां इस दौरान काउंटर-टेररिस्ट ऑपरेशन्स के युद्ध-कौशल और दक्षता को एक दूसरे से साझा कर रही हैं। पहली डस्टलिक एक्सरसाइज वर्ष 2019 में उज्बेकिस्तान की राजधानी, ताशकंद में हुई थी. इस दौरान दोनों देशों के सैनिक, फायरिंग, हेलीकॉप्टर सलिथेरिंग, कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) और रूम इंटरवेंशन ड्रिल कर रही हैं.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट



























