एक्सप्लोरर
भारत के लिए क्यों और कैसे तनाव बनता जा रहा है नेपाल? l ABP Uncut
भारत और नेपाल के बीच कालापानी क्षेत्र को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. काली नदी के पश्चिम में भारत ने हाल ही में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लिपूलेख तक नई सड़क बनाई है. इसके बाद नेपाल ने अपना नया नक्शा जारी कर इस विवादित इलाके को अपना दिखा दिया है. भारत ने नेपाल की इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया है. नेपाल का दावा है कि 1816 में नेपाल से हुई संधि में काली नदी के पूर्व का इलाका नेपाल का था और पश्चिमी हिस्सा भारत का. भारत को इस बात की पूरी आशंका है कि चीन के इशारे पर नेपाल विवाद बढ़ा रहा है, क्योंकि कालापानी का ये इलाका भारत-नेपाल और चीन के ट्राई-जंकशन पर है.
और देखें


























