एक्सप्लोरर
India-China झड़प: भारत के 20 जवान शहीद, 43 चीनी सैनिक हताहत,जानिए क्यों है चीन इतना आक्रमक ?
India-China बॉर्डर पर हुई हिंसक झड़प में बिहार रेजीमेंट के कमांडिग ऑफिसर समेत भारत के कुल 20 जवान शहीद हो गए हैं. इसके अलावा China के भोंपू अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मान लिया है कि इस हिंसक झड़प में चीन के भी सैनिक मारे गए हैं. कहा जा रहा है कि चीन के कम से कम 43 सैनिक मारे गए हैं, हालांकि आंकड़ों के मामले में चीन हमेशा से झूठ बोलता आया है, लिहाजा आंकड़ा बढ़ सकता है. भारत-चीन सीमा पर 45 साल बाद ऐसा हुआ है,जब हिंसक झड़प हुई है और हमारे जवानों की शहादत हुई है. इससे पहले साल 1975 में भारत के जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था. आखिर क्या हुआ था 1975 में, कैसे हुआ था समझौता और अब सीमा पर हिंसक झड़प कर चीन क्या साबित करना चाहता है, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार दिबांग.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
दिल्ली NCR
बिहार
चुनाव 2026
क्रिकेट


























