एक्सप्लोरर
Durgamati Review: साउथ की चोरी की स्क्रिप्ट के बाद भी नया नहीं कर पाया बॉलीवुड| Uncut
दीवाली पर भूत-प्रेत की कहानी लाई अक्षय कुमार स्टारर लक्ष्मी ने निराश किया था. ऐसे में हॉरर-थ्रिलर दुर्गामती पर नजरें थी कि शायद यह डर में मजा लेने वालों का मनोरंजन करेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अमेजन प्राइम वीडियो पर आई दुर्गामती भी इस मामले में कमजोर साबित हुई. यह तमिल-तेलुगु फिल्म भागमती (2018) का हिंदी रीमेक है. दुर्गामती को देखने के लिए मजबूत दिल चाहिए. ढीली, बिखरी कहानी और तमाम किरदारों को जरूरत से ज्यादा सरल बना देने वाली यह फिल्म अंत आने से पहले ही निराश करने लगती है. ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए कैसी है ये फिल्म.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
बिहार
विश्व
आईपीएल 2026


























