एक्सप्लोरर
यूपी चुनाव 2022: मायावती के बाद अखिलेश को आई ब्राह्मणों की याद, बीजेपी के नाराज ब्राह्मण किसके साथ?
ब्राह्मण वोटरों को लेकर यूपीमें राजनैतिक संग्राम छिड़ गया है. होड़ मची है पंडितों का असली शुभचिंतक बनने और बताने की. अब समाजवादी पार्टी ने भी ब्राह्मणों को अपना बनाने के लिए लंबी चौड़ी प्लानिंग कर ली है. अगले महीने से पार्टी हर ज़िले में ब्राह्मण सम्मेलन करेगी. जिसका नाम बाद में तय होगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जाति के नाम पर कोई राजनैतिक कार्यक्रम करने पर रोक लगा रखी है. इसीलिए बीएसपी ने भी अपने ब्राह्मण सम्मेलन को प्रबुद्ध सम्मेलन का नाम दिया है.ऐसे में क्या अखिलेश का ब्राह्मण कार्ड उन्हें अगले साल होने वाले विधानसभा में फायदा पहुंचा सकता है, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा
और देखें


























